काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह के साथ रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रहे। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सम्मान के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के एमडी संतोष मेहरोत्रा, सचिव शिवानी मेहरोत्रा, डायरेक्टर मनोज मिश्रा सहित कॉलेज परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *