मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा लोहियाहेड हेलीपैड में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश की कर प्रभावी समाधान निकाला जाए, ताकि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी,रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
ऊधम सिंह नगर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *