
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ मुख्यालय में प्रथम फेज में पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों एवं आधुनिक आधारभूत संरचना का अवलोकन किया। विश्व बैंक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहो ने बुधवार को उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, तकनीकी संसाधनों और विशेषज्ञ रेस्क्यू क्षमताओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ मुख्यालय में प्रथम फेज में पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों एवं आधुनिक आधारभूत संरचना का अवलोकन किया। टीम ने एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, ट्रेनिंग ब्लॉक, कैनाइन यूनिट और एसडीआरएफ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आपदा के समय रेस्क्यू टीमों की त्वरित तैनाती, संचार व्यवस्था, अभियान की निगरानी तथा कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल को पर्वतीय क्षेत्रों, नदी घाटियों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों और अन्य आपदा संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ द्वारा संचालित रेस्क्यू अभियानों की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस दौरान खोज एवं बचाव, पीड़ितों का पता लगाने, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत-बचाव कार्यों के लिए जवानों को दिए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। विश्व बैंक समूह के अधिकारियों ने एसडीआरएफ की कैनाइन यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्हें आपदा परिस्थितियों में प्रशिक्षित श्वान दस्ते की भूमिका और खोज एवं बचाव अभियानों में उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
भ्रमण के समापन अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने पास्कल डोनोहो को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित केस स्टडी बुक भेंट की। पुस्तक में अभियान के दौरान सामने आई चुनौतियों, अपनाई गई रेस्क्यू रणनीतियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय व अभियान से प्राप्त अनुभवों और महत्वपूर्ण सीख को संकलित किया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
