काशीपुर। प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सारीम सैफी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *