रामपुर कांग्रेस के विषेश कार्यालय काजी गली में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां की 47 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि (खिराजे अकीदत ) पेश की, इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरशद अली खां गुड्डू एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता बरकतुल्लाह खान साहब राजस्थान के मुख्यमंत्री तो रहे उसके साथ ही कांग्रेस पार्टी और देश के लोगों को मजबूत करने का काम किया ,दुनिया में बरकत उल्ला खान जैसे बहुत कम लोग पैदा होते है जो कि अपने देश और कौम का नाम रोशन करने का काम करते है,आज के नौजवानों को उनके कार्यों को याद कर उस पर अम्ल करने की जरूरत है ,11 अक्टूबर 1973 को हार्ट अटैक से उनके कार्यालय में ही मौत हो गई। बरकतुल्लाह खां जैसे लोग अब दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।कांग्रेस महासचिव सैय्यद आमिर एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों को मजबूत करने का काम किया है और बिना किसी भेदभाव के ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया है जो देश की जनता की भलाई कर सकें तथा देश को मजबूत कर सकें,
शाहजेब सेैफी(शैजी सैफी) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में अल्पसंख्यक लोगों को देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना कर यह साबित कर दिया है कि यह देश धर्मनिरपेक्ष देश है तथा देश की आजादी में सभी के बुजुर्गों का योगदान है ,इसी क्रम में देश को मजबूत किया जाता रहा है ,इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अरसलान अली खां, तारिक हसन खां, बिलाल खां,अबदुल जब्बार, हारून खां, एजाज़ खां, शाहजेब खां, रोहान, हरषचित आदि मौजूद रहे।
सभी नो पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां की फोटो पर गुल और मालाएं डाल कर श्रद्धान्जली दी और उनहें याद किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
