खटीमा 21 अगस्त, 2026 (सू.वि.)- उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खटीमा तुषार सैनी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 70 खटीमा अन्तर्गत विधायक भुबन चन्द्र कापड़ी द्वारा स्थानीय प्रशासन पर जो फार्म 7 पर आपत्तियां दर्ज होने एवं बिना जॉच के स्वीकार किये जाने के सम्बन्ध में जो तथ्य विभिन्न समाचार पत्रो मे प्रकाशित हुये है, इस सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि प्रत्येक आपत्ति का परीक्षण निर्धारित नियमो एवं उपलब्ध दस्तावेजो के आधार पर किया जाता है। केवल आपत्ति दर्ज हो जाने मात्र से किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से स्वतः विलोपित नही होता। प्रशासन यह भी स्पष्ट करता है कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशो के अनुरुप संचालित की जा रही है। किसी भी राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य व्यक्ति के दबाव में मतदाता सूची को प्रभावित करने का प्रश्न ही नही है। समाचार पत्रो में प्रशासन पर लगाए गए पक्षपातपूर्ण अथवा मतदाता सूची को प्रभावित करने संबंधी आरोप निराधार है। प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एंव नियमानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुनिश्चत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाताओ के वोट काटने की साजिश अथवा मतदाता सूची को प्रभावित करने संबंधी आरोप निराधार एवं तथ्यहीन है। प्रशासन का उद्देश्य केवल निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरुप मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। साथ ही उन्होने मीडिया से अपील कि है कि प्रशासन अथवा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पूर्व संबंधित अधिकारियो से तथ्यो की पुष्टि अवश्य कर ली जाए, ताकि आमजन में किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो एवं आम जनमानस से भी अनुरोध है कि एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए संबंधित स्थानीय सहा० निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्पर्क करें तथा अपुष्ट समाचारो के आधार पर भ्रमित न हो।

जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *