प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद किया है. बिहार चुनाव से पहले जेपी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने आपातकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि जेपी ने आजादी के लिए संघर्ष तो किया ही, जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले हो रहे थे, उस दौरान उन्होंने एक विशाल जन आंदोलन शुरू किया और इसकी रक्षा की.
लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा है कि उनके लिए राष्ट्र हित और लोगों के कल्याण से बढ़कर कुछ भी नहीं था.
बता दें कि आज नाना जी देशमुख की भी जयंती है. संघ के पुराने नेताओं में शामिल रहे नाना जी देशमुख को भी पीएम ने श्रद्धांजलि दी है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
