कोरोना संकट के बीच 16 मार्च 2020 को नई क्रेटा लॉन्च हुई थी, उसके एक हफ्ते के बाद देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का ऐलान हो गया था. लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी नई क्रेटा की बिक्री हुई थी. मार्च से लेकर अब तक के आंकड़े बताते हैं कि क्रेटा को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

नई क्रेटा की डिमांड कुछ इस कदर है कि यह SUV लगातार 6 महीने से (अप्रैल-सितंबर) तक अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार रही है. इन 6 महीनों में क्रेटा की कुल 46,051 यूनिट्स बिकीं. सितंबर 2020 में क्रेटा की 12,325 यूनिट्स बिकीं. जो अभी तक इस कार का एक महीने में सबसे बढ़िया प्रदर्शन है.

यही नहीं, कंपनी के मुताबिक नई क्रेटा की बुकिंग अभी तक 1.15 लाख से ज्यादा हो चुकी है. वहीं पिछले 5 साल में 5.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. यानी कंपनी हर 5 मिनट में एक हुंडई क्रेटा बेच रही है. क्रेटा के ओल्ड और न्यू जेनेरेशन मॉडल को मिलाकर अभी तक 5.2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल हो चुकी है. हुंडई ने साल 2015 में क्रेटा लॉन्च किया था. तब इस कार का जलवा बरकरार है. 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com