Oplus_131072


किच्छा, 11 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर में बाल अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, नशे की रोकथाम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला रॉय, श्री उमेश सिंह एवं श्री जीतेन्द्र, चिकित्सा विभाग से राफिया अंसारी, बाल विकास विभाग से पारुल शाह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत एवं केस वर्कर पूजा सरकार ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं नशे की रोकथाम के उपायों के बारे में भी समझाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा महिला हेल्पलाइन 181 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। चिकित्सा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माधवेन्द्र सरस्वत, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करने तथा नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *