
ऋषभ ने दो एक्स पोस्ट की, पहली 12:46 बजे, जिसमें लिखा, हैलो सीएम सर, आप कैसे हैं…उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां से दूर रहे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड वापस आने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी सुविधा नहीं मिल पा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत की रात 12:46 बजे की गई सोशल मीडिया एक्स की पोस्ट शनिवार को दिनभर वायरल रही। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भावुक अपील की कि वे अपने घर उत्तराखंड लौटना चाहते हैं लेकिन जमीन नहीं मिल रही। सीएम धामी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे।
ऋषभ ने दो एक्स पोस्ट की, पहली 12:46 बजे, जिसमें लिखा, हैलो सीएम सर, आप कैसे हैं…उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां से दूर रहे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड वापस आने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार करता हूं…आगे लिखा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि भूमि अधिग्रहण में मेरी मदद करें क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने के कारण यह एक डरावना सपना बन गया है। इसके अलावा, जब मैं राज्य का प्रचार कर रहा था, तब मुझे जो जमीन मिलने वाली थी, वह भी अभी अटकी हुई है। ऋषभ ने आगे लिखा कि सब बातों को एक तरफ रखकर, मैं अपने मूल निवास वापस लौटना चाहता हूं ताकि उत्तराखंड के निर्माण में मदद कर सकूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस जा सकूं। कृपया इस मामले को देखें, मुझे जमीन हासिल किए बिना तीन साल बीत चुके हैं…आपके जवाब का इंतजार रहेगा। इसके बाद दूसरी पोस्ट 12:56 बजे की, जिसमें लिखा..अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक तोहफा बहुत प्यारा होगा लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकारी दरों पर खरीदना चाहूंगा। कम से कम इससे मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर तो बना सकूंगा। सच में मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे करना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
