
जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया। जांच के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 के चालान किए गए। साथ ही, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 8 व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।
काशीपुर पुलिस की अपील
काशीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।
- बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को अपने मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखें।
- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।
“सुरक्षित समाज के निर्माण में आपकी सतर्कता सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, पुलिस का सहयोग करें और अपराध मुक्त एवं सुरक्षित काशीपुर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
