Oplus_131072


काशीपुर, 02 अगस्त 2026।
जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों एवं संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत प्रत्येक पर ₹10,000 का चालान किया गया। इसके अलावा 8 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर पुलिस की आमजन से अपील किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को अपने मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।
काशीपुर पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर पुलिस सत्यापन कराने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “आपकी सतर्कता ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत सुरक्षा है। आइए, पुलिस का सहयोग करें और अपराधमुक्त, सुरक्षित काशीपुर के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *