Oplus_131072


काशीपुर, ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ कवि, लेखक, पत्रकार एवं श्रमविधि परामर्शदाता वेद प्रकाश “विधार्थी भैया” ने अपने प्रेरणादायी काव्य संदेश के माध्यम से समाज को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अकेलापन कमजोरी नहीं, बल्कि ईश्वर के अधिक निकट आने का एक श्रेष्ठ अवसर है। अपनी कविता में उन्होंने कहा कि यदि जीवन में परिस्थितियाँ मनुष्य को अकेला कर दें तो उसे निराश होने के बजाय इसे प्रभु का आशीर्वाद समझना चाहिए। उनका मानना है कि कलयुग में मनुष्य धन और भौतिक सुख-सुविधाओं के मोह में रिश्तों की वास्तविकता को भूल जाता है, जबकि अकेलापन अपने और पराए की सही पहचान कराता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्तों और भक्तिरस की महान विभूतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि मीरा, प्रह्लाद और अर्जुन जैसे महान व्यक्तित्वों ने ईश्वर पर अटूट विश्वास रखकर जीवन की कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जब संसार साथ छोड़ देता है, तब भी परमात्मा सदैव अपने भक्त के साथ रहता है। विधार्थी भैया ने अपने संदेश में बुढ़ापे को भी केवल मानसिक अवस्था बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वयं को सदैव युवा समझते हुए जीवन में नया लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। खालीपन और निराशा से दूर रहकर समाज और राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करते रहना ही जीवन की सार्थकता है। उन्होंने एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष उन्हें एक महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की कि वे आज भी विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई आयु नहीं होती और जीवनभर ज्ञान प्राप्त करने की ललक बनी रहनी चाहिए। अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि “अकेलापन और बुढ़ापा मन की अवस्था है, इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवन में लक्ष्य, सकारात्मक सोच और ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखें, तभी जीवन सफल और आनंदमय बनेगा।”
वेद प्रकाश “विधार्थी भैया”
कवि, लेखक, पत्रकार एवं श्रमविधि परामर्शदाता
काशीपुर महानगर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *