29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है, वह हर संवेदनशील इंसान को भीतर तक हिला देने वाली है। श्रीनगर गढ़वाल की श्रीकेाट निवासी सृष्टि की शादी पिछले वर्ष नवंबर में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। वहीं सृष्टि शिक्षिका (प्रवक्ता) थी। शादी के करीब तीन महीने बाद उसके ससुर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप लगाया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुन और मनहूस कहकर परेशान किया जाता था। ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। 

शिक्षिका की मौत के मामले में मां के बयान दर्ज
हर्रावाला में नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को मृतका की मां सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। बीते 29 जुलाई को सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और उसे मनहूस कहकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात पति सौरभ खत्री सहित सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतका की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *