लॉकडाउन में दिल्ली से घर लौटे 34 वर्षीय व्यक्ति महिपाल पुत्र भगवान सिंह की संदिग्ध हालात में हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी और पत्नी से कलह के चलते महिपाल ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया होगा। घर के बाहर बंधे दो बैलों के मरा मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उन्हें भी जहर दिया गया होगा।
एक महीने पहले पत्नी के नौकरी के लिए दिल्ली जाने के बाद से महिपाल तनाव में था। ग्रामीणों के मुताबिक लॉकडाउन में दिल्ली में रोजगार छिनने के बाद महिपाल अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ अपने गांव स्याल्दे विकासखंड की ग्राम पंचायत बजवाड़ (बुरांशपानी) लौटा था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
