काशीपुर। अन्य दिनों की भांति महापौर दीपक बाली ने आज भी विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई और कार्यक्रमों के आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सबसे पहले प्रातः 10:00 बजे यहां केवीएस प्रीमियर ग्रुप आफ कंपनीज और रोटरी क्लब आफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया।

महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मौत से जूझ रहे किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवी नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रेरणादाई जिम्मेदारी निभाई,।

महापौर श्री बाली ने इस जनहितकारी आयोजन के सफल आयोजन हेतु केवीएस प्रीमियर ग्रुप आफ कंपनीज और रोटरी क्लब काशीपुर तथा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का इस समाज सेवी कार्य के लिए आभार जताया और औरआशा जताई कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

इस मौके पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट , अध्यक्ष रोटरी क्लब संजय गोयल , सी.एम.डी केवीएस ग्रुप देवेंद्र जिंदल , एमडी नैनी पेपर्स पवन अग्रवाल , ब्रहमी गोयल , डॉ एसपी गुप्ता , सदस्य राज्य महिला आयोग मुक्ता सिंह , अर्पण जिंदल , सचिव रोटरी क्लब रेखा जिंदल , कॉर्डिनेटर राज मेहरोत्रा , प्राची अग्रवाल , सुरुचि सक्सेना , ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा , पार्षद सतीश कुमार , पार्षद विजय बॉबी , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल जस्सी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद महापौर श्री बाली ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन द्वारा मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले और जिन पौधों को लगाया जा रहा है उनकी सुरक्षा को भी ध्यान में रखें क्योंकि एक पौधा केवल प्रकृति के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए भी लाभकारी होता है। यहांँ कृष्णा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता महिला विंग की अध्यक्ष अर्चना लोहनी प्रतीक गोयल प्रधानाचार्य कृष्णा पब्लिक स्कूल निधि रोजी अवनीश चौहान अजय चाहल एवं स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा दर्जनों छात्र और छात्राओं सहित अनेक लोग मौजूद रहे जिन्होंने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां के बाद महापौर श्री बाली ने खंड विकास कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक यह कार्यक्रम चल रहा था।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *