काशीपुर। शहर के खालसा मोहल्ला स्थित मस्जिद के समीप प्रॉस्पेरिटी डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी (समृद्धि विकास कल्याण सोसायटी) द्वारा मानपुर रोड स्थित उजाला हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न शारीरिक बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। इसके अलावा सभी मरीजों को निःशुल्क पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर लोगों को नियमित जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया। उजाला हॉस्पिटल के डॉ. अमित ने बताया कि अस्पताल समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि खालसा मोहल्ला में आयोजित इस शिविर में लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जिन मरीजों में गंभीर बीमारी के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे के उपचार के लिए उजाला हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रॉस्पेरिटी डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी (समृद्धि विकास कल्याण सोसायटी) के अध्यक्ष नितिन जय कुमार ने कहा कि संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था जनहित के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष नितिन जय कुमार, सचिव एम. शमी सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। खालसा मोहल्ला में समृद्धि विकास कल्याण सोसायटी और उजाला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित। शिविर में आंखों, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।
मरीजों को निःशुल्क पर्चा, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए उजाला हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। संस्था ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

