Oplus_131072

बाजपुर,18 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-केलाखेड़ा के गुरुद्वारे के हॉल में अध्यक्ष नगर पंचायत मोहम्मद शफी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, ग्राम्य विकास, मत्स्य, पंचायतीराज, शिक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये व सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में 012 शिकायतें प्राप्त हुई सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत मोहम्मद शफी ने कहा कि जनता शिविर में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाये व योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जनता द्वारा चुनी सरकार जनता के द्वार पर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 09 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा 183 ओपीडी, 41 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 52 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 2 लोगों को स्पूटम कलेक्शन, 06 महिलाओं की एएनसी एवं 6 लोगों को केल्शियम वितरण किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 12 लोगों को शिविर में लाभ दिया गया, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 व्यक्ति के पेंशन बंद करने हेतु आवेदन स्वीकार किया एवं 9 लोगों को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा 5 लोगों को समस्याओं का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 10 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं 4 अग्रिम कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर प्रेसित की गई। कृषि विभाग द्वारा 16 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जल संस्थान द्वारा को 1 शिकायत, सैनिक कल्याण विभाग को 7 शिकायत प्राप्त हुई जिसका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में नोडल/जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, अधिशासी अधिकारी नौशाद सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed