Oplus_131072

काशीपुर। नगर निगम में बनाए गए फव्वारे के उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा हैकि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगम काशीपुर की ओर से इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित भावना के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इसी मौके पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिस्ट जी, आलोक सिंघल जी एक्सिक्यूटिव डॉयरेक्टर, राजेश कुमार जी हेड एच. आर एंड एडमिन, विक्रांत चौधरी जी ए.जी.एम.एडमिन, रमेश चंद्र उपाध्यक्ष जी हेड लाइजनिंग, मुक्ता सिंह जी सदस्य राज्य महिला आयोग, जिला महामंत्री सुशील शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिस्ट जी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी, कल्पना राणा मंडल अध्यक्ष, पार्षद शिवांश गोले जी, पार्षद दीपा पाठक जी, पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक जी, पार्षद पुष्कर बिस्ट जी, पार्षद विजय बॉबी जी, पार्षद अनिल कुमार जी, पार्षद शाह आलम, पार्षद अब्दुल कादिर जी, पार्षद अशोक सैनी जी, पार्षद अनूप प्रताप जी, पार्षद वैशाली गुप्ता जी, पार्षद अनिता काम्बोज जी, पार्षद सतीश कुमार जी,पार्षद प्रिंस बाली जी, पार्षद राशिद फारूकी जी, पार्षद सीमा सागर जी, पार्षद गुंजन प्रजापति जी, पार्षद संजय शर्मा जी, पार्षद कुलदीप शर्मा जी, पार्षद मयंक मेहता जी, हरप्रीत सिंह हैप्पी जी मंडल महामंत्री, पूर्व राज्यमंत्री हफीजुर्रहमान अंसारी जी, चेतन अरोरा जी, पर्यटन प्रकोष्ट संयोजक, सर्वेश बंसल जी क्लीन एन्ड ग्रीन, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी जी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी जी, अभिषेक गोयल जी, सतनाम सिंह जी मंडल उपाध्यक्ष, ईश्वर गुप्ता जी, मंजू यादव जी, प्रियंका अग्रवाल जी प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल सभा, सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed