सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुकदमा एफआईआर संख्या 239/2026 में दर्ज धाराओं 109/117(2)/190/191(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र मटरू लाल, निवासी फिरोजपुर, थाना काशीपुर, उम्र 26 वर्ष, को सर्विलांस एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक (SI) कौशल भाकुनी कांस्टेबल किरन मेहता कांस्टेबल धीरज
जनता से अपील काशीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

