258 आवेदन प्राप्त, 257 का मौके पर निस्तारण, 30 विभागों के स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में मंगलवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने करीब 5.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा तथा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम में कुल 552 लाख रुपये की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें आवास विकास में विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क, रुद्रा वेंडिंग जोन फेस-2, मुख्य बाजार में घंटाघर निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में वर्षा जल संचयन परियोजना, लंबाखेड़ा में गौसदन निर्माण तथा ट्रांजिट कैंप में नगर निकाय साझा केंद्र जैसी योजनाएं शामिल हैं। जनसंवाद में सुनीं समस्याएं
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
30 विभागों के स्टॉल, सैकड़ों लाभार्थी लाभान्वित

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

