मुहल्ला नालापार मोरी गेट पर मकान संख्या 165, 164, 163, 162, और 161, के पास की सड़क के नीचे की पाइप लाइन फटने के कारण लगभग पिछले डेढ़ माह से व्यर्थ पानी बह रहा है, जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायत की गई, पालिका कर्मियों द्वारा मौके पर जांच भी हुई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसी समस्या के संबंध में आज मोहल्ले वासियों को साथ लेकर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया पालिका अध्यक्ष ने भी मोहल्ले वासियों से पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया, विक्की मियां ने कहा कि मोदी सरकार का मिशन है स्वच्छता और पानी को बचाना, लेकिन रामपुर नगर पालिका परिषद सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है, उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ महीने में सैकड़ों टन पानी व्यर्थ बह गया, यह पानी हजारों लोगों के पीने के लिए काम आता लेकिन रामपुर नगर पालिका परिषद इससे बेखबर है, और अवगत कराने के पश्चात भी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं है, उन्होंने कहा कि आज हमने पालिकाध्यक्ष से स्वयं मिलकर उन्हें मोहल्ले वासियों की सारी परेशानी से अवगत कराया है, पालिकाध्यक्ष ने भी इस जनसमस्या को गंभीरता से सुना है, उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि समस्या का समाधान होगा,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com