Oplus_131072

महासभा की काशीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने वाले ऐसे आयोजन नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास और प्रगति का आधार होता है। महापौर ने अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहिला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। वहीं नगर अध्यक्ष संजय रुहेला, संरक्षक प्रो. राम बिहारी सिंह, राष्ट्रीय संस्थापक सेवाराम रुहेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह रुहेला, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप रुहेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रुहेला, सहारनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. अवनीश रुहेला, संदीप रुहेला, जितेंद्र रुहेला, जिला अध्यक्ष विजय रुहेला, वीरेंद्र रुहेला, ऑडिटर राधेश्याम रुहेला तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शुभम रुहेला सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed