
हाईवे पर थार-स्कॉर्पियो का हुड़दंग पड़ा भारी, काशीपुर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
काशीपुर। जसपुर-काशीपुर हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले में चलकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वाले युवकों पर काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों और उनके चालकों की पहचान की। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर वाहन चालकों को कोतवाली बुलाया गया, जहां उनसे भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने का लिखित माफीनामा लिया गया।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में स्टंटबाजी, रेसिंग, ओवरस्पीडिंग या यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
काशीपुर पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कुछ क्षणों का रोमांच न केवल आपकी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों की जान भी खतरे में डाल सकता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाए और स्टंटबाजी व लापरवाही से बचे।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
