जसपुर 09 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- माननीय दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय में सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्बोधित करते हुए माननीय दर्जा मंत्री श्री रोहेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यक्रल के निर्विवाद सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारिकरण, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कालेज की स्थापना, गदरपुर बाईपास, गदरपुर बस अड्डा जैसे अनेक विकास कार्य किये जा रहे। इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पुरा विश्वास है। श्री रोहेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह एवं मुकेश कुमार ने भी माननीय मुख्यमंत्री को 5 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनायें देते हुए अपने विचार रखे। शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। पशुपालन विभाग द्वारा 3 पशुपालकों को दवाइयां, उद्यान विभाग द्वारा 1किसान को किटनाशक, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 11, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1यूडीआईडी कार्ड बनाया गया एवं 22 लोगों के वृद्धा पेंशन बंद करने हेतु आवेदन प्राप्त हुए। 20 लोगों के आधार कार्ड बनाये गए। कार्यक्रम के अंत में माननीय दर्जा राज्य मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं साहयता समूहों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण कर उनके उत्पाद भी खरीदे। कार्यक्रम में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग, रेशम विभाग व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *