काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित “जनहित संवाद” कार्यक्रम ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनहित से जुड़े जल भराव खाली प्लॉट नशे को लेकर तेज रफ्तार डंपर महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद के साथ यह आयोजन पत्रकारिता और समाज के बीच बेहतर समन्वय का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम की सफलता पर काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकार साथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी के कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच, दूरदर्शी कार्यशैली एवं अथक प्रयासों की विशेष सराहना की गई। कहा गया कि उनके नेतृत्व में मीडिया सेंटर लगातार पत्रकारों को एकजुट करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, काशीपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, आईटीआई थाना प्रभारी विक्रम राठौर, कुंडा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार, एआरटीओ, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अनेक अधिकारी और शहर के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, स्नेह और विश्वास ने इस आयोजन को केवल सफल ही नहीं, बल्कि यादगार और ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने कहा कि काशीपुर मीडिया सेंटर भविष्य में भी जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को लेकर इसी प्रकार सार्थक संवाद और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आगे भी इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

