फर्जी टीआरपी केस की जांच में मुंबई पुलिस का शिकंजा रिपब्लिक टीवी पर कसता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को समन भेजा है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को कल पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.
मुंबई पुलिस ने फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा के कुछ अन्य अधिकारियों को भी कल पूछताछ के लिए जांच दल के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है. बता दें कि दोनों चैनलों को चलाने वालों को मुंबई पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और 13 अक्टूबर तक उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.
इसके अलावा चैनलों को विज्ञापन देने वाली एजेंसियों के अधिकारियों को भी फर्जी टीआरपी केस में मुंबई पुलिस द्वारा तलब किया गया है. मुंबई पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक फर्जी टीआरपी केस में वांछित दो व्यक्ति दिनेश विश्वकर्मा और विनय त्रिपाठी फिलहाल फरार चल रहे हैं. मुंबई पुलिस की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी हुई है.
बता दें कि टीआरपी फर्जीवाड़े में रिपब्लिक टीवी की हकीकत सामने आने लगी है. मुंबई पुलिस की पड़ताल में हंसा रिसर्च के पूर्व कर्मचारी विशाल भंडारी की डायरी से कई खुलासे हुए हैं. इस डायरी में कई घरवालों के नाम दर्ज हैं. इन घरवालों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि रिपब्लिक टीवी को देखने के लिए हर महीने तयशुदा रकम दी जाती थी.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
