देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज, 4 जुलाई से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगले 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में चलाए गए 45 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में प्रदेशभर के पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। अब सेवा पखवाड़ा के तहत शुरू हुए इस अभियान में भी सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, शिकायतों के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दे रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *