राज्य में एक जुलाई से लागू हुई विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) के तहत अब मजदूरों को पहले से अधिक मजदूरी और ज्यादा दिनों तक रोजगार मिलेगा।  विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) प्रदेश में लागू हो गई है। नई योजना से उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी दर में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी योजना को एक जुलाई से पूरे देश में लागू किया है। इसके तहत उत्तराखंड में यह योजना शुरू की गई। योजना के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों में रोजगार पाने वाले श्रमिकों के लिए मजदूरी में बढ़ोतरी की सौगात मिली है। मनरेगा योजना में मजदूरी की दर 252 रुपये प्रतिदिन थी। अब नई योजना में इसे बढ़ा कर 300 रुपये किया गया। पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। वहीं नई योजना में श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा। योजना ग्रामीण आजीविका के कार्यों के साथ जल संरक्षण, आपदा राहत कार्य भी किए जा सकेंगे।

प्रदेश में 6.73 लाख सक्रिय जाॅब कार्ड धारक

पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में 10 लाख लोगों को जॉब कार्ड जारी किए गए थे। लेकिन इसमें 6.73 लाख जॉब कार्ड धारक ही सक्रिय हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर माह तक 4.42 लाख लोगों ने काम मांगा और 3.52 लाख को योजना में काम दिया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *