प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में भी राहत नहीं मिलेगी। ईंधन और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी के चलते यूपीसीएल ने एफपीपीसीए की नई दरें लागू कर दी हैं, जिसका सीधा असर जुलाई के बिजली बिल पर दिखाई देगा। प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर महंगा आएगा। यूपीसीएल ने जुलाई के लिए ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें लगातार कई माह से बढ़ी हुई आ रही हैं। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता व्यावसायिक एनएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो जुलाई के बिल में वसूल की जाएंगी। आपको बता दें कि मई और जून के बिल में भी एफपीपीसीए दरों के हिसाब से बिजली बिल अधिक आया था।

किसकी बिजली कितनी हुई महंगी

उपभोक्ता श्रेणी बढ़ोतरी(प्रति यूनिट)
बीपीएल05 पैसे
घरेलू12 से 13 पैसे
अघरेल18 से 19 पैसे
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी18 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल06 पैसे
कृषि गतिविधियां08 से 09 पैसे
एलटी इंडस्ट्री16 से 17 पैसे
एचटी इंडस्ट्री17 पैसे
मिश्रित लोड17 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन16 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन16 पैसे
अस्थायी कनेक्शन20 पैसे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *