काशीपुर/बाजपुर। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 26 जून 2026 को विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में अपराध निरोध क्षेत्र-4, बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने रोड चेकिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रोड चेकिंग अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा शामिल रहे। टीम ने लोगों से भी अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल विभाग को जानकारी देने की अपील की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
