काशीपुर/ रुद्रपुर। महापौर दीपक बाली ने न्यूज़ 18 द्वारा रुद्रपुर में आयोजित कॉन्क्लेव में सहभागिता कर काशीपुर के वर्तमान और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमारा काशीपुर बदल रहा है और अब प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट तथा विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपार स्नेह सहयोग और आशीर्वाद के चलते काशीपुर की सूरत बदल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में काशीपुर देश और प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान के लिए जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने जिन शहरों को स्मार्ट सिटी में घोषित किया है वहां शहर की सफाई व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं लेकिन काशीपुर ऐसा पहला शहर होगा जहां स्मार्ट सिटी में नाम न होने के बावजूद काशीपुर में कंट्रोल रूम स्थापित होगा जिसका कार्य निरंतर प्रगति पर है और वह शीघ्र ही चालू होने जा रहा है।

प्रदेश ही नहीं बल्कि अपने विकास कार्यों की सूझबूझ के चलते राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके महापौर दीपक बाली ने विशेष आमंत्रण के चलते अपने विचारों को साझा करते हुए कॉन्क्लेव के दौरान काशीपुर के समग्र विकास, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता , यातायात सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर की भावी विकास रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और कहां की हो रहे विकास कार्यों से जनता खुद प्रभावित है और वह स्वयं देख रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते अब उसका काशीपुर बदल रहा है ।

अपनी प्रभावशाली वाकपटुता से सभी को प्रभावित करने वाले महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जनसहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से काशीपुर को एक स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जाए। इसी लक्ष्य के साथ नगर के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य जारी है। उन्होंने काशीपुर की देवतुल्य जनता का भी यह कहते हुए आभार जताया कि वह भी विकास के क्षेत्र में काशीपुर नगर निगम को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है और मुझे उम्मीद है कि जहां भी थोड़ी बहुत कमी है वह भी जन सहभागिता के चलते दूर हो जाएगी।

मंच पर रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा भी मौजूद रहे साथ ही लोकसभा सांसद अजय भट्ट औऱ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे और सभी ने इस कार्यक्रम को सराहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *