
काशीपुर। उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं काशीपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा की छठी पुण्यतिथि बुधवार को बाजपुर रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान हीरो एंटरप्राइजेज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया। बड़ी संख्या में नगरवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
