Oplus_131072


नानकमत्ता। 69 विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत भाग संख्या-42 एवं भाग संख्या-3 की टीमों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने निर्धारित दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन कर मिसाल कायम की है। दोनों टीमों ने कर्तव्यनिष्ठा, लगन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सबसे पहले अपने लक्ष्य को पूर्ण किया।
इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य लोकतंत्र की मजबूती का आधार हैं और इस प्रकार की जिम्मेदारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। टीमों के सदस्यों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। अधिकारियों ने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण अन्य टीमों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सभी सम्मानित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में योगदान देने वाली दोनों टीमों की उपलब्धि को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *