आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हाई-प्रोफाइल ट्रेड हुआ है। ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में लौटेंगे, जबकि कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बनेंगे आईपीएल 2027 शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही एक बड़े ट्रेड ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी आदान-प्रदान में ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौटने जा रहे हैं, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी पहनेंगे।

इस ट्रेड की सबसे बड़ी चर्चा ऋषभ पंत की सैलरी को लेकर है। रिपोर्ट के अनुसार पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली से जुड़ेंगे। लखनऊ में उनकी सैलरी 27 करोड़ रुपये थे, ऐसे में दिल्ली वापसी के लिए 12 करोड़ रुपये की बड़ी रकम की कटौती की है। वहीं, लखनऊ ने बदले में कुलदीप को 13.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। पंत को दिल्ली की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। पिछले दो सीजन से अक्षर पटेल टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

दिल्ली में फिर दिखेगा पंत का पुराना रंग
ऋषभ पंत का नाम दिल्ली कैपिटल्स की पहचान रहा है। युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने दिल्ली के लिए अपना आईपीएल सफर शुरू किया और बाद में टीम की कप्तानी भी संभाली। चोट से वापसी के बाद वह लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े थे, लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली के साथ उनका रिश्ता जुड़ रहा है। दिल्ली के फैंस के लिए यह किसी भावनात्मक वापसी से कम नहीं होगी। पंत ने अपने आईपीएल करियर के कई यादगार पल इसी फ्रेंचाइजी के साथ बिताए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को क्या फायदा?

  • अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की वापसी
  • कप्तानी का मजबूत विकल्प
  • मध्यक्रम को मिलेगी मजबूती
  • फैंस से भावनात्मक जुड़ाव


लखनऊ को मिला कुलदीप जैसा मैच विनर
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाएंट्स को कुलदीप यादव के रूप में विश्वस्तरीय स्पिनर मिला है। पिछले कुछ वर्षों में कुलदीप ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को नई धार दे सकती है। खासकर इकाना जैसे स्पिन-अनुकूल मैदान पर कुलदीप विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स को क्या फायदा?

गेंदबाजी यूनिट को मजबूती

अनुभवी भारतीय स्पिनर की एंट्री

मध्य ओवरों में विकेट लेने वाला गेंदबाज

घरेलू परिस्थितियों का फायदा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *