भगतपुर। भगतपुर थाना के मानपुर चौकी प्रांगण में कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल रखते हुए बृहस्पतिवार को अमन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी गांव से आए ग्राम प्रधान ,पूर्व प्रधान ,ग्राम पंचायत सदस्य ,क्षेत्र पंचायत सदस्य ,एवं पुलिस मित्र और गांव के संभ्रांत लोगों की एक बैठक की गई ।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी ग्राम पंचायतों से आये संभ्रांत लोगों से उनके गांव में होने वाली समस्या के बारे में पूछा तथा सभी लोगों से चेलम व आगामी त्योहारों को लेकर दोनों मजहब के लोगों के द्वारा आपस में मिलजुल कर मनाने तथा शरारती तत्वो पर विशेष नजर रखने की अपील की । थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसी भी गांव में किसी तरह की कोई भी समस्या है समय रहते उनको फोन के द्वारा सूचना दें जिससे कि समस्या का समय पर ही निस्तारण किया जा सके।
इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मानपुर चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान पति मोहम्मद अहमद, ग्राम प्रधान चूहानगला हफीज मोहम्मद , ग्राम प्रधान पति मुस्तफा मलिक, ग्राम प्रधान पति शाहिद हुसैन, ग्राम प्रधान पति ढिरियादान, ग्राम प्रधान पति पूरन सिंह , रायपुर समदा आदि गांव के लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com