मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का आज निधन हो गया। कुछ दिन पहले देश ने निशानेबाज जसपाल राणा को खोया है। मां श्यामा देवी अपने बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाई। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। बेटे के निधन के गम से उबर नहीं पाने के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की धमपत्नी श्यामा देवी राणा (78 वर्ष) का नई दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां की स्थिति और बिगड़ गई थी। आज उनका निधन हो गया। जिससे शोक संतप्त परिवार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई-परफॉर्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे।

म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे।  उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *