खटीमा, 15 जून 2026। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर विधायक Shiv Arora, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने और जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *