नगर के सुप्रसिद्ध ऑर्थो सर्जन डाॅ. दर्पण गोविल ने एक महिला के दोनों कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण कर उसे नया जीवन दिया है। आज वह महिला अपने पैरों पर खड़ी है।
डाॅ. दर्पण गोविल ने बताया कि महिला के एक के बाद एक दोनों कूल्हों में चोट लग गई थी। महिला को काला पीलिया भी था। वहीं उनका वजन भी 115 किलो था। इतने वजन के व्यक्ति के लिए अपने पैरों पर खड़ा होना वैसे ही मुश्किल होता है। पहले कूल्हे के फ्रेक्चर के बाद महिला को मुरादाबाद लेकर गये उनके परिजन इलाज महंगा होने के कारण उनका ऑपरेशन ना करा सके। इसके बाद लाॅकडाउन के कारण कुछ महीने और बिना इलाज के ही निकल गये। फिर एक मरीज जिसका कूल्हा गोविल अस्पताल में ही सफलतापूर्वक बदला गया था उसने महिला को डाॅ. गोविल के बारे में बताया। डाॅ. गोविल ने उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखे हुए महिला के दोनों कूल्हों का बहुत ही कम खर्च में सफल प्रत्यारोपण किया है।
बता दें कि शहर के जाने-माने सरल स्वभाव के ऑर्थो सर्जन डाॅ. दर्पण गोविल कभी भी पैसों को तवज्जों नहीं देते हैं। उनके लिए मरीज का इलाज ही सर्वोपरि है। डाॅ. गोविल कम खर्च में अब तक सैकड़ों मरीजों को नया जीवन दे चुके है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
