Oplus_131072

एंकर: उधम सिंह नगर के काशीपुर में बीते 26 मई की रात्रि और 31 मई की रात्रि में तीन मंदिरों से हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर ओर एक कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, साथ ही पुलिस ने मंदिरों से 100 प्रतिशत चोरी किया गया माल और एक बाइक भी चोर से बरामद कर ली है। यहां बता दे की नगर के नागर शक्ति मंदिर, नागनाथ मंदिर और गंगे बाबा मंदिर से अज्ञात चोरों ने सनसनी खेज तरीके से चोरी को अंजाम दिया था, तीनों मंदिरों के पुजारियों ने अलग-अलग पुलिस में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 100 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए चोर को धर दबोचा। आज घटना का कोतवाली परिसर में खुलासा करते हुए सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा है, पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन रेलवे पड़ाव रामनगर जिला नैनीताल बताया, उसने तीनों मंदिरों से चोरी करना भी कबूल किया, उसने यह भी बताया कि यह माल उसने जलीस अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी काशीपुर कबाड़ी को बेचा था, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कबाड़ी को बेचे गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने मंदिर से चोरी किया गया 100% सामान की रिकवरी की है, साथ ही पुलिस ने तालिब के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है, शातिर चोर तालिब ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों सन्नी ओर मोइन निवासी रामनगर के साथ मंदिरों से चोरी करना भी स्वीकार किया, पुलिस ने आज कबाड़ी और चोर को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। सीओ ने मंदिरों के पुजारियों से अनुरोध किया है कि वह मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *