कार टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक दंपती डीलर को धोखा दे गया। डीलर अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाई गई कार वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। एक दंपती ने पुरानी कार बेचने वाले डीलर से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ली और फिर कभी लौटकर नहीं आए। गत 26 मई को हुई इस घटना के संबंध में कार स्वामी की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए। शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।


By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *