काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज खटीमा पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट तथा विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनके द्वारा गत दिवस काशीपुर मैं होने वाले 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास करने पर काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
महापौर दीपक बाली मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए आज सुबह खटीमा के लिए प्रस्थान कर गए और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी से शिष्टाचार भेट की। उन्होंने काशीपुर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान काशीपुर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी से काशीपुर केविकास को लेकर हुई भेट वार्ता काफी सफल रही और माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि काशीपुर को काशी की तरह सजाने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
