ऊधम सिंह नगर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरों तथा अग्निशमन उपकरणों की कार्यस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए और परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस के ललित बिष्ट तथा आम आदमी पार्टी की किरण पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(स्रोत: जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर)

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

