पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अश्विनी कुमार ने बुझवार को खुदकुशी कर ली है. उन्होंने शिमला स्थित अपने घर में खुदकुशी की. अश्विनी कुमार अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई के निदेशक भी रहे थे. उन्होंने 69 साल की उम्र में खुदकुशी की.
हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्विनी कुमार के फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है. स्थानीय थाना छोटा शिमला की पुलिस SHO की अगुवाई में छानबीन कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही IGMC के डॉक्टर्स और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. मामले की जांच चल रही है.
अश्विनी कुमार मणिपुर और नागालैंड राज्य के राज्यपाल भी रहे थे. इससे पहले अश्विनी कुमार अगस्त 2006 से जुलाई 2008 तक पुलिस महानिदेशक थे. बाद में वह सीबीआई के निदेशक भी बने और वह इस पद पर 2 साल से ज्यादा समय तक रहे.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
