नई दिल्ली:  दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से कम हो गई है. दिल्ली में मंगलवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 2676 मामले सामने आए. कुल मामले 2,95,236 हो गए. इन 24 घंटों में 39 मरीजों की मौत हो गई. अब तक कुल 5581 मरीजों की मौत हो चुकी है. इन 24 घंटों में 2997 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 2,66,935 लोग ठीक हुए हैं.

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 53,591 (RT-PCR- 9103, एंटीजन- 44,488) टेस्ट हुए. संक्रमण दर 4.99 फीसदी
(पिछले 24 घंटों के आंकड़े के आधार पर) है. रिकवरी रेट 90.41 फीसदी है और सक्रिय मरीज़ों की दर 7.69 फीसदी है. 

दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.89 फीसदी है और सक्रिय मरीजों की संख्या 22,720 है. होम आइसोलेशन में 13,178 मरीज हैं और कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 2697 है. दिल्ली में अब तक कुल 33,70,968 टेस्ट हुए हैं.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com