वाहन खड़ा करने के विवाद में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर के महुआखेड़ागंज में घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए अफजल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 30 मई की रात शादी की तैयारियों के दौरान वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मामले में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों अली अकबर और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

