रूद्रपुर 01 जून, 2026 (सू.वि.)- जिला सभागार में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होने किसानो से कहा कि संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए खेती करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि टिकाऊ खेती और बेहतर कल के लिए हम सबकों मिलकर काम करना होगा। उन्होने कहा कि खेतो में गोबर व हरी खाद का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी है। उन्होने कहा कि अधिक मात्रा में रसायनिक खाद् उपयोग करने से मिट्टी उर्वरता भी खत्म होती है व अनाज व सब्जी के सेवन से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी यही विजन है कि ऑर्गेनिक खेती को अधिक से अधिक अपनाया जाये। उन्होने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से भी अच्छी फसल प्राप्त होती है और किसी प्रकार का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव भी नही पड़ता है। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि हमे अपने व मिट्टी स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव ने बताया कि खेती बचाओ अभियान 01 जून से 30 जून तक जनपद के सभी विकास खण्डों में जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होने किसानो से कहा कि मिट्टी की जांच कराकर ही उर्वरक व दवाईयों का उपयोग करें ताकि आने वाले समय में मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि खेतो की मिट्टी का परीक्षण कराने से उर्वरक शक्ति का पता चल सकता है। इसलिए किसान भाई खेतों की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराये। इस दौरान पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा रसायनिक उर्वरक व दवाईयों के उपयोग व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गयी।
इस दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, रेशन के क्षेत्र में जिला स्तर व विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ती पत्र व अंगवस्त देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायाण, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, किसान ठा0 जगदीश सिंह, कमल शर्मा, राधेश्याम शर्मा,कुवंर सिंह, उमाशंकर, रीना देवी, छोटे सिंह, राजपाल सिंह, प्रांजल त्रिपाठी, ज्ञान सिंह चौहान, उमेश सिंह, हरीश सिंह, शशांक चन्द्र, निदेश सिंह, माया देवी आदि किसान बन्धु उपस्थित थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

