उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी पर हाईकमान की मुहर लगने की इंतजार हो रहा है। घोषणा के लिए तारीख पर तारीख तय हो रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद पीसीसी का एलान होगा। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा कई बाद जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषित करने की बात कह चुकी है। रविवार को देहरादून पहुंचने पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के बाद पीसीसी का एलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान का प्रदेश कांग्रेस की छोटी टीम बना कर हर नेता की जिम्मेदारी तय करने पर फोकस है। लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने पीसीसी के लिए अपने-अपने चेहतों की लंबी सूची दी है। जिस कारण हाईकमान भी पीसीसी पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

चार जून से राहुल गांधी उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद
देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट है। राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में प्रदेश सरकार देश दुनिया के श्रद्धालुओं को तो बुला रही है लेकिन व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस बार जनता सब जवाब देगी।

राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनाद

राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा में होने वाली रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2021 में राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड आने का वक्त नहीं मिला। 2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का पांच-पांच दिन का पहले ही दौरा कर चुकी है। अब चार व पांच जून को राहुल गांधी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *