पंतनगर 31मई, 2026 (सू.वि.)- महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।
–जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
