नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब जिलों के स्तर भी नोटिफिकेशन होंगे। 27 मई से 29 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच यहां नामांकन पत्र बिक्री, नामांकन जमा होंगे। 30 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। एक जून को सुबह दस बजे से चुनाव चिह्न आवंटन होगा। इसके बाद नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। तीनों निकायों के 18 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

खर्च की सीमा का करना होगा अनुपालन

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय है। दस वार्ड तक की नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए छह लाख रुपये, सदस्य के लिए 80 हजार रुपये खर्च की सीमा है। नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपये और सदस्य के लिए 50 हजार रुपये खर्च सीमा है। नगर पालिका अध्यक्ष का मतपत्र हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष का मतपत्र गुलाबी और सभी सदस्यों के लिए सफेद होगा।

किस निकाय में कितने वार्ड, मतदान स्थल, मतदाता

निकायवार्डमतदान स्थलमतदातास्त्रीपुरुष
नरेंद्रनगर07 08359616231973
गढ़ी नेगी0707467122932378
पाटी040419849301054

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *